Whatsapp चलाने वाले हो जाएँ सावधान नहीं तो हो जायेगी जेल


Whatsapp और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया पर भड़काऊ मैसेज फॉरवर्ड करने वालों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस ने सख्त चेतावनी जारी की है। आईजी-कुमाऊं रेंज, पूरन सिंह रावत द्वारा जारी की गई अपील में आगाह किया गया है कि सोशल मीडिया में इस तरह की अफवाहों को फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि भड़काऊ मैसेज व अफवाहें क्षेत्र/समाज के लोगों में दहशत का जरिया बनती है। इस प्रकार के कृत्य अपराध की श्रेणी में आते है।

----advertisment----
घर बैठे कमाए 15000 रु महीनाक्लिक करें 

इस तरह के कृत्य में शामिल लोगों को सरकारी नौकरी के लिए होने वाले सत्यापन, ठेकेदारी पंजीकरण, शस्त्र लाइसेंस और पासपोर्ट बनवाने के लिए होने वाले पुलिस सत्यापन में इनके कृत्यों का उल्लेख किया जाएगा। आईजी रावत ने अब तक 9 लोगों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की जानकारी दी। जिसमें नैनीताल में 5, चम्पावत में 3 और बागेश्वर के 1 आरोपी के खिलाफ अफवाह फैलाने के जुर्म में कार्रवाही की गई है।


इसके साथ ही आईजी रावत ने रात्रि गश्त के नाम पर किसी व्यक्ति से अभद्रता या मारपीट करने वालों के खिलाफ भी चेतावनी जारी की। उन्होंने बताया कि उन्हें राह चलते लोगों को संदिग्ध बताकर उनके साथ मारपीट की शिकायतें मिली है। यदि ऐसा लगता है तो इसकी सूचना पुलिस को दे। इस तरह से कानून-व्यवस्था हाथ में लेने या अराजकता फलाने की कोशिश की गई तो उन्हें बिल्कुल भी नहीं बख्शा जाएगा।

---advertisment----
पाए 50GB Jio 4G डाटा बिल्कुल फ्री, क्लिक करें

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2uYUaFw
via IFTTT