Vodafone ने Jio के प्लान को चुनौती देने के लिए 47 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में यजर्स को 28 दिनों तक फ्री कॉल्स से लेकर एसएमएस और डाटा का भी लाभ दिया जा रहा है। Vodafone का यह प्लान रिलायंस जियो के 49 रुपये वाले प्लान के टक्कर में उतारा गया है।
----advertisment----
पाए 50GB Jio 4G डाटा बिल्कुल फ्री, क्लिक करें
Vodafone के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है, जिसमें यूजर्स को 7,500 सेकेंड्स की फ्री कॉलिंग सुविधा मिलती है। यानी की यूजर्स इस प्लान के तहत 125 मिनट की फ्री कॉलिंग की सुविधा उठा सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को 500 एमबी 2G/3G/4G डाटा का भी लाभ मिलेगा। साथ ही यूजर्स को 50 फ्री एसएमएस भी दिये जाएंगे। इन सभी फ्री बेनिफिट्स का लाभ यूजर्स 28 दिनों तक उठा सकते हैं। वोडाफोन का यह प्लान खासतौर पर युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहर के लोगों को पसंद आएगा
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2uXptjV
via
IFTTT
Social Plugin