भोपाल। खबर मध्यप्रदेश के श्यापुर जिले से आ रही है। यहां विजयपुर ब्लॉक के माधा गांव में स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में बच्चों से मिड-डे मील खाने वाली प्लेटों में गोबर और कचरा फिंकवाया गया। इसके फोटो वायरल हुए हैं। मीडिया ने पूछताछ की तो जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश जारी कर दिए। जांच के लिए समय सुनिश्चित नहीं किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह तो आए दिन की बात है।
छात्रों और उनके परिजनों ने कलेक्टर सौर कुमार के पास शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि मिडल स्कूल के बच्चों की थालियों का प्रयोग भी गोबर और कचरा फेंकने के लिए किया जा रहा है। एक छात्र के अभिभावक ने कहा, 'छोटे बच्चे इन्हीं थालियों में गोबर इकट्ठा करते हैं और उसे स्कूल के बाहर फेंकते हैं, ऐसा रोज ही करवाया जाता है।' यह भी बताया गया कि बारिश के मौसम में जानवर स्कूल में घुस जाते हैं और वहीं पर गोबर कर देते हैं। स्कूल का कोई गेट न होने से जानवर कक्षाओं में भी आसानी से घुस जाते हैं।
कांग्रेस का कहना है कि यह सीधे-सीधे मानव संरक्षण अधिनियम की धारा-13 का उल्लंघन है। इस मामले में इसी कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। बता दें कि कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत श्योपुर जिले से ही आते हैं।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2AhvTzv

Social Plugin