राशी के अनुरूप करें भोलेनाथ की आराधना और अभिषेक। NATIONAL NEWS

सावन का महीना शुरू हो गया है। कल 30 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। भगवान शिव को प्रसन्न करने और विशेष कृपा के भागीदार बनने के लिए पूरे महीने भक्त उनकी आराधना करते हैं। लेकिन सावन के सोमवार को शिव जी की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन मंदिरों में खासी भीड़ तो होती ही है, भक्त घरों में भी भोलेनाथ की विशेष पूजा करते हैं। इस सोमवार राशि के अनुसार पूजा करें यह आपके लिए विशेष फलदायी होगा। 

मेष राशि/ARIES: भगवान शंकर को सबसे ज्यादा प्रिय अभिषेक है, इसलिए भक्त पूरे माह तरह-तरह के अभिषेक करते हैं। मेष राशि के जातक शहद, गन्ने के रस से अभिषेक करें तो विशेष फल की प्राप्ति होती है।

वृष राशि/TAURUS: इस राशि के जातक सोमवार को भगवान शिव की कृपा पाने के लिए कच्चे दूध और दही से अभिषेक करें। सभी कष्ट कटेंगे।

मिथुन राशि/GEMINI: इस राशि के जातकों के लिए सावन का महीना विशेष फलदायी है। भगवान शिव का लाल फूल, बिल्वपत्र और फलों के रस से अभिषेक करने से उत्तम फल की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि/CANCER: इस राशि के जातक कच्चे दूध और मक्खन से शिवजी का अभिषेक करें। घर पर आने वाले समस्त कष्ट कट जाएंगे।

सिंह राशि/LEO : इस राशि के जातक भगवान को सोमवार के दिन मीठा चढ़ाएं। इसलिए अभिषेक करते वक्त शहद और गुड़ को शामिल करें। इस विधि से आपको सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

कन्या राशि/VIRGO: गंगाजल भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। तभी तो उन्होंने गंगा को अपनी जटाओं में धारण किया है। इस राशि के लोग गंगाजल से शिवजी का अभिषेक करें, शुभ रहेगा।

तुला राशि/ LIBRA ZODIAC: भगवान शिव को भांग, धतुरा अत्यंत प्रिय है। इस राशि के लोग कुशा के साथ धतुरा और भांग को पीसकर अभिषेक करें। भोलेनाथ जरूर प्रसन्न होंगे।,

वृश्चिक राशि/SCORPIO : इस राशि के जातक भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पुष्प चढ़ाएं, साथ ही लाल पुष्प और शहद से अभिषेक करें। सोमवार को इस विधि से विशेष कृपा होगी।

धनु राशि/SAGITTARIUS: भगवान शिव वैसे तो भांग, धतूरा से ही प्रसन्न हो जाते हैं, लेकिन इस सावन सोमवार को देशी घी और पीले फूल के साथ लाल चंदन से शिवजी का अभिषेक करें।

मकर राशि/CAPRICORN: तिल और सरसों का तेल शनि भगवान को चढ़ता है, लेकिन इस सावन में भगवान शिव का अभिषेक तेल से करेंगे तो वह जरूर प्रसन्न होंगे।

कुंभ राशि/Aquarius: इस राशि के जातक कच्चा दूध, दही और नीले पुष्प का इस्तेमाल अभिषेक के लिए करें। घर मे सुख, समृद्धि के साथ शांति आएगी।

मीन राशि/PISCES: इस राशि के जातक सावन के पहले सोमवार को प्रातकाल उठकर गन्ने का रस, शहद, बादाम, बिल्वपत्र से शिव का अभिषेक करें।


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2uYhlQk