इंदौर। राजा-महाराजा का दौर समाप्त हो चुका है। अब देश में लोकतंत्र है और मैं सिर्फ ज्योतिरादित्य सिंधिया हूं। यह बयान ईसीसी के चेयरमैन एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीएम शिवराज सिंह के एक बयान की प्रतिक्रिया में दिया। शनिवार को इंदौर पहुंचे मप्र कांग्रेस चुनाव अभियान समिति प्रमुख ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि शिवराज जी सुन ले आप पिछड़े नहीं हैं, आप दलित नहीं हैं, आप मुख्यमंत्री हैं, इस प्रदेश के...और मुख्यमंत्री की कोई जाति नहीं होती। बता दें कि पन्ना में सीएम शिवराज सिंह ने कहा था कि मैं पिछड़े वर्ग से आता हूं, इसलिए राजा-महाराजा मुझ पर आरोप लगाते हैं।
बेटियों के बलात्कार हो रहे हैं, सीएम हालचाल तक नहीं पूछते: सिंधिया
सिंधिया ने कहा कि प्रदेश की हालत खराब है। आए दिन बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं, किसान परेशान है, भ्रष्टाचार तो बड़े स्तर पर हो रहा है। ऐसे में सीएम को जन आशीर्वाद नहीं क्षमावाणी यात्रा निकालनी चाहिए। सिंधिया ने सवाल किया कि मासूमों के साथ बलात्कार हो रहे हैं, क्या ये है बेटी बचाओ अभियान। अब तो भाजपा के विधायकों से बच्चियों को बचाना होगा। एक विधायक मंदसौर रेप में एमवाय पहुंचे सांसद को पीड़ित परिवार से धन्यवाद दिलवा रहे हैं। जबकि एक भी पीड़ित परिवार से मुख्यमंत्री मिलने नहीं गए।
जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, इनके लिए आंख मारना मुद्दा हो गया: सिंधिया
सिंधिया ने कहा कि किसान कर्ज के बोझ तले दबकर जान देने को मजबूर है। पेट्रोल-डीजल के भावा आसमान छू रहे हैं। बेरोजगार के पास कोई काम नहीं है, लेकिन प्रजातंत्र में किसी के आंख मारने को मुद्दा बनाया जा रहा है, इसे विपक्षी जबरन मुद्दा बना रहे हैं। पहले तो मुख्यमंत्री प्रदेश के हित की बात करते हुए धरने पर बैठने दिल्ली चले जाते थे, मोदी सरकार आने के बाद अब क्या हुआ। ये कौन सा अर्थशास्त्र है। मोदीजी कहते थे कि 15 लाख आपके खाते में आएंगे, पर 15 लाख करोड़ तो कुछ लोग आमजन के खाते से ले उड़े।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2K3pqrw

Social Plugin