MUMBAI: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया हेविट विवादों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं सुर्खियों में रहने वाले इस के जोड़े के खिलाफ मारपीट के एक मामला सामने आया है। पूर्व में भी विनोद कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया के खिलाफ उनकी नौकरानी ने मारपीट का मामला दर्ज कराया था। इस बार भी भारत के सलामी बल्लेबाज विनोद कांबली और उनकी पत्नी पर एक आदमी ने उससे मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीडि़त ने एफआइआर भी दर्ज कराई है। वहीं इस संबंध में कांबली ने क्रास एफआइआर दर्ज कराने की बात कही है। यह मामला रविवार दोपहर मुंबई के एक मॉल का है। जानकारी के मुताबिक मुंबई के एक मॉल में राजेंद्र कुमार तिवारी (58) का हाथ कथित तौर पर कांबली की पत्नी के हाथ से छू गया था। इस पर उन्होंने घूंसा मार दिया। राजेंद्र के बेटे अंकुर ने बताया कि घटना उस समय हुई जब उनके पिता उनकी बेटी को गेमिंग जोन से लेकर फूड कोर्ट लेकर आ रहे थे।
पीड़ित के बेटे ने कहा कि जब उनके पिता ने उसे इस घटना के बारे में बताई तो मैं विनोद कांबली के पास शिकायत करने गया, लेकिन उन्होंने कोई बात सुनने से पहले ही मुझे धक्का दे दिया और गालियां देनी शुरू कर दीं। इस मामले में बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर विजय बाने ने मामले के बारे में जानकारी की बात तो कही पर कोई अन्य जानकारी देने से इन्कार कर दिया।
from Bhopal Samachar https://ift.tt/2IKSPpP
Social Plugin