BHOPAL: बेटी के लव मैरिज पता चलते ही एक मां ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर महिला थाने में बेटी और महिला आरक्षक से हाथापाई कर दी। करीब आधे घंटे तक उन्होंने थाने में जमकर हंगामा किया। आरोपी मां और भाई से बचने के लिए बेटी अपने पति के साथ शुक्रवार को महिला थाने पहुंची थी। चार दिन से बेटी का पीछा करते हुए जबलपुर से इंदौर होते हुए भोपाल महिला थाने तक आ धमकी थी।
जबलपुर निवासी युवती इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद इंदौर में रह रही है। प्रभारी वी केयर फॉर यू एसआई आकांक्षा शर्मा के अनुसार युवती ने 23 जनवरी 2018 में इंजीनियर गौरव से शादी की थी। उसने इसके बारे में किसी को नहीं बताया था, लेकिन उसकी मां शिखा शर्मा को इसके बारे में पता चल गया। उसने महिला थाना पुलिस को बताया कि गत 24 जुलाई को मां कुछ लोगों के साथ उसके बारे में पता लगाते हुए इंदौर आ गई थीं। वे किसी तरह वहां से जान बचाकर भोपाल आ गए। उन्हें वी केयर फॉर यू के बारे में पता चला। शुक्रवार दोपहर युवती पति के साथ महिला थाने पहुंची। वे वी केयर फॉर यू में अपने बारे में बता रहे थे, इसी दौरान उसकी मां शिखा शर्मा पति कमल किशोर शर्मा कुछ युवकों के साथ वहां पहुंच गई। थाने के अंदर ही उन्होंने बेटी से मारपीट शुरू कर दी। आरक्षक लक्ष्मी बाड़ेकर उन्हें रोकने का प्रयास करने लगी। इससे नाराज शिखा ने लक्ष्मी से भी हाथापाई कर दी।
महिला थाने में शिखा और उसके रिश्तेदार हर्षित उर्फ पलाश दुबे के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला शून्य पर दर्ज किया है। आरोपी भाजपा पार्टी के स्थानीय नेता बताए जाते हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। इधर टीआई जहांगीराबाद अनिल बाजपेयी के अनुसार महिला थाने में आरक्षक से मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का शून्य पर मामला दर्ज होकर केस डायरी आई है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2OnqABy

Social Plugin