IRCTC देगा WhatsApp पर ट्रेन का लाइव स्टेटस


भारतीय रेल ने मेकमाई ट्रिप ट्रैवेल फर्म के साथ साझेदारी की है ताकि ये जानकारी WhatsApp पर मुहैया कराई जा सके. यानी आपकी ट्रेन का लाइव रनिंग स्टेटस क्या होगा ये आप मैसेजिंग एप पर पा सकेंगे.

----advertisment----
घर बैठे कमाए 15000 रु महीनाक्लिक करें 

अब यात्री अपने WhatsApp पर ही ऑनलाइन जांच सकेंगे कि उनकी ट्रेन का लाइव स्टेटस क्या है, आने वाला स्टेशन कौन सा है और बीत गया स्टेशन कौन सा था. अब इन जानकारियों के लिए रेलवे यात्रियों को 139 डायल करके मैसेज नहीं करना होगा ना ही अपने स्मार्टफोन में कोई थर्ड पार्टी एप डाउनलोड करना होगा.


  • अपने फोन पर WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करें. अगर आपके फोन में पुराना वर्जन है जो गूगल प्ले स्टोर पर जाकर एप को अपडेट कर सकते हैं.
  • WhatsApp पर आपको ये जानकारी पाने के लिए मेक माई ट्रिप का 7349389104 अपने फोन में सेव करना होगा.
  • WhatsApp पर जाएं और मेक माई ट्रिप कॉन्टेक्ट को खोलें. ट्रेन नंबर टाइप करें और सेंड करें. ऐसा करते ही ट्रेन का क्या स्टेटस है ये मैसेज में आपके सामने होगा.
  • इसी तरह पीएनआर नंबर WhatsApp पर मैसेज करें , यहां आपको आपकी टिकट का रियल टाइम स्टेटस मिलेगा.




from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2OcAUwl
via IFTTT