इंदौर। 21 वर्षीय छात्रा को एक युवक के दोस्ती महंगी पड़ गई। बदमाश ने छात्रा को प्यारी प्यारी बातों में उलझाया और 2016 में उसे अपने फ्लैट पर ले गया। यहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान चुपके से फोटो/वीडियो भी बना लिए। फिर अंतरंग पलों के फोटो/वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। अजीब बात तो यह है कि जब बदमाश युवक के पिता को इसका पता चला तो बजाए अपने बेटे को रोकने के, पिता भी अपराध में शामिल हो गया और छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा।
टीआई पंकज द्विवेदी के मुताबिक अहिल्या कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर आरोपी केयूर कड़िया और उसके पिता घनश्याम के खिलाफ दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह बीकॉम की पढ़ाई कर रही है। स्कूल में पढ़ाई के दौरान केयूर से दोस्ती हुई थी। वर्ष 2016 में वह फ्लैट पर ले गया और दुष्कर्म किया।
पिता भी करने लगा ब्लैकमेल
उसने फोटो व वीडियो बना लिया। अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपए ऐंठता रहा। टीआई के मुताबिक केयूर के पिता को इसकी जानकारी मिली तो उसने भी रुपए वसूलने में मदद की। पीड़िता ने परिजन को घटना बताई और गुरुवार रात पिता-पुत्र पर प्रकरण दर्ज करवाया।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2LSOHX8

Social Plugin