इंदौर। बेटमा के सागौर कुटी में रविवार रात सनसनीखेज डबल मर्डर की सूचना आ रही है। करीब 4 नकाबपोश बदमाशों ने रात 11 बजे व्यापारी विंध्याचल गुप्ता के घर में घुसकर हमला किया। सबसे पहले उन्होंने व्यापारी को धारदार हथियार से मारा और फिर उनके बेटे संदीप गुप्ता पर भी हमला किया। इसी दौरान व्यापारी के पिता सुदामा गुप्ता बाहर निकल आए और उनका हाथ काट दिया और 6 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में तनाव पसर गया है। बाजाद बंद की तैयारियां चल रहीं हैं। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
मिली जानकारी अनुसार घटना वारदात रात करीब 11 बजे सागौर कुटी के लाइफ सिटी में हुई। यहां रात में लूट की नीयत से 3 से 4 नकाबपोश बदमाश घर में घुसे। लुटेरों को किराना व्यापारी विंध्याचल गुप्ता पिता सुदामा (45) और उनके बेटे संदीप गुप्ता (24) ने देख लिया। इस पर उन्होंने दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के बाद पिता-पुत्र जमीन पर गिर पड़े। आवाज सुन दादा सुदामा गुप्ता बाहर आए तो लुटेरों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे उनका हथ कट गया। तीनों पर हमलाकर लुटेरे घर में रखी नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी अनुसार करीब 8 लाख रुपए की नकदी और सामान लेकर लुटेरे भागे हैं। घटना के बाद जैसे-तैसे दादा ने पड़ोसियों को सूचना, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लूट का प्रकरण दर्ज कर सोमवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला लूट कर लग रहा है।
पहले भी चोरी हुआ था बैग :
पड़ोसी महेश सोनी ने बतााया कि इनकी सागौर कुटी में बेटमा रोड पर संदीप ट्रेंडर्स के नाम से किराना की थोक दुकान है। करीब 25 साल से ये कॉलोनी में रह रहे हैं। रविवार रात करीब सवा 10 बजे ये लोग दुकान बंद कर घर के लिए निकले थे। घर पहुंचकर जैसे ही ये भीतर घुसे, पीछे से बोलेरो से आए 4-5 नकाबपोश भी घर में घुस गए और इन पर हमला कर दिया। जिस प्रकार से हमलावर आए ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे वे लंबे समय से रैकी कर रहे थे। पिता पर हमलाकर भाग रहे बदमाशों को बेटे ने रोकने की कोशिश की तो उस पर भी उन्होंने चाकू से हमला कर दिया। दादा सुदामा का हाथ कट गया है, जिनका निजी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ है। हमले के बाद गुस्साए लोगों ने सोमवार को सागौर कुटी में पुलिस चौकी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि औद्योगिक क्षेत्र होने से कई बार आपराधिक प्रवत्ति के लोग यहां आकर वारदात को अंजाम दे जाते हैं।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2zRD0i7

Social Plugin