धार। जिले के धामनोद नगर में पूरा बाजार बंद रहा। जनता आक्रोशित है और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रही है। लोग मुश्ताक खान की गिरफ्तारी और उसके द्वारा अपहृत की गई नवविवाहिता की मुक्ति चाहते हैं। बता दें कि मुश्ताक खान ने भरे बाजार बंदूक की नौक पर विवाहिता का अपहरण कर लिया था। पुलिस अब तक मुश्ताक खान का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। इस मामले में कई सामाजिक संगठन एकजुट हो गए हैं। विरोध बढ़ता जा रहा है।
बता दें कि 12 जुलाई को बंदूक की नोक पर धामनोद नगर के फुड़ी होटल चौराहे से नवविवाहिता का बालसमुंद निवासी मुश्ताक खान ने अपहरण कर लिया था। जिसके बाद समाजिक संगठनों ने कलेक्टर के नाम का ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस-प्रशासन नवविवाहिता का पता नहीं लगा सकी है और ना ही आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका है।
आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से समाज के लोगों में काफी आक्रोश है, जिसके चलते बुधवार को हिन्दू समाज के आह्वान पर धामनोद नगर बंद रखा गया है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। धार पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 5000 रु का इनाम भी घोषित किया है। लेकिन अभी तक आरोपी की कोई जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है। फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि धामनोद नगर में दर्जनों की संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2Lulamv

Social Plugin