कोल्डड्रिंक में नशे की दवा मिला दुष्कर्म किया, वीडियो बनाया, अब कर रहा है ब्लेकमेल। CRIME NEWS

GWALIOR: युवक ने छात्रा से दोस्ती कर उसे अपने घर पर बुलाया और नशे की गोलियां मिलाकर कोल्डड्रिंक पिला दी। इसके बाद युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। घटना 10 फरवरी 2018 से अभी तक के बीच खुर्जेवाला मोहल्ला कम्पू की है। युवक जब लगातार छात्रा को ब्लैकमेल कर शोषण करने लगा तो परेशान छात्रा पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

कम्पू थानाक्षेत्र स्थित चना कोठार निवासी 23 वर्षीय एमकॉम की छात्रा की जनवरी 2018 में खुर्जेवाला मोहल्ला निवासी सूरज पुत्र कैलाश सिंह यादव से दोस्ती हुई थी। 10 फरवरी को सूरज ने छात्रा को अपने घर परिजन से मिलने बुलाया। जब छात्रा उसके घर पहुंची तो घर पर वह अकेला था। सूरज ने छात्रा को कोल्डड्रिंक पीने के लिए दी। कोल्डड्रिंक पीने के बाद छात्रा को कुछ होश नहीं रहा। 

जब उसे होश आया तो वह एक कमरे में थी। उसके शरीर पर काफी कम कपड़े थे। इसके बाद आरोपित वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा का शोषण करता रहा। बाद में छात्रा ने अपने परिजन को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर कम्पू थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2mNM3XZ