
मौसम विभाग ने आज बताया कि देश के अलग – अलग हिस्सों में हल्की से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है। सफदरजंग वेधशाला ने कल शाम साढ़े पांच बजे से आज सुबह साढ़े आठ बजे तक 2.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जबकि पालम वेधशाला में इस समयावधि के दौरान दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लोधी रोड वेधशाला में 2.4 मिलीमीटर और रिज इलाके में दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी।
अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान औसत से छह डिग्री सेल्सियस नीचे 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश : 28.3 और 25.2 डिग्री सेल्सियस था।
The post राष्ट्रीय राजधानी में मौसम हुआ सुहाना appeared first on News85.in.
from News85.in https://ift.tt/2LWZrUp
Social Plugin