
बिरहोर की पत्नी शांति देवी ने बताया कि उसके पति को पीलिया था और उसके परिवार के पास इतना पैसा नहीं था कि वे उसके लिये डॉक्टर द्वारा बताया गया खाद्य पदार्थ और दवाई खरीद सकें। शांति ने बताया कि उसके परिवार के पास राशन कार्ड नहीं था जिससे वे राज्य सरकार की सार्वजनिक वितरण योजना के तहत सब्सिडी वाले अनाज प्राप्त कर पाते।
छह बच्चों का पिता बिरहोर परिवार में एकमात्र कमाने वाले सदस्य था। उसे हाल में यहां के राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेंज में भर्ती कराया गया था लेकिन उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी। मांडू के खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने आदिवासी व्यक्ति की भूख से मौत की बात से इनकार किया है। उन्होंने कल बिरहोर के घर का दौरा किया और दावा किया कि बिरहोर की मौत बीमारी के चलते हुई।
बीडीओ ने स्वीकार किया कि परिवार के पास राशन कार्ड नहीं था। उन्होंने शांति देवी को अनाज और परिवार के लिये 10,000 रुपये दिये। उन्होंने कहा , ‘‘ हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि उनके परिवार का नाम सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी युक्त राशन पाने वालों की सूची में क्यों नहीं दर्ज था। ’’
The post दिल्ली की तीन बच्चियों के बाद अब झारखंड में ‘भूख’ से आदिवासी की मौत appeared first on News85.in.
from News85.in https://ift.tt/2K1SkIq
Social Plugin