वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के गांवों में इस समय स्वच्छ भारत अभियान तम तोड रहा है। यहां प्रधान से लेकर अधिकारियों तक से सफाई करावाने की मांग की जाती है, लेकिन फिर भी चोक नालियां, सड़क पर भरा गन्दा पानी गाँवों की पहचान बनी हुई है। एडीओ पंचायत व खण्ड विकास अधिकारी तथा डीपीआरओ भी सफाई पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
ब्लाक बिजुआ के ग्राम बिजुआ में पूरे गांव में जगह जगह गन्दा पानी भरा है। अधिकारियों की मिली भगत से सफाई कर्मी स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगा रहे हैं। ग्राम प्रधान इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।गांव के रास्ते इतने खराब हैं कि लोगो को पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
from New India Times https://ift.tt/2uUt6Y6
Social Plugin