
फर्नीचर फर्नीचर घर की शोभा को बढ़ाते है। अपने घर की बनावट को देखते हुए ही फर्नीचर का चुनाव करें। फर्नीचर लेने से पहले अपने घर का हिसाब लगा लें और उसके बाद फर्नीचर लें। रंगों पर दें ध्यान दीवारों को रंगते समय और पर्दे खरीदते वक्त कलर कॉम्बीनेशन जरूर देख लें। अगर दीवार पहले से रंगे हैं तो उस हिसाब से पर्दे लें। सामान सामान लेते समय ध्यान में रखे कि आप वही चीजें ले जिनकी आपको जरुरत है। उसके बाद उन चीजों को लें जो सजाने के साथ घर की जरूरतों को भी पूरा करे। इससे पैसे और समय तो खर्च होंगे ही घर में भी फालतू की चीजें जमा हो जाएंगी। इससे घर भरा हुआ और छोटा दिखेगा। कुशन घर के सोफे या दीवान पर ढेर सारे कुशन आराम और अच्छा लुक देते हैं। पर कुशन की संख्या सोफे और दीवान के हिसाब से होनी चाहिए। ज्यादा कुशन घर की सजावट का मजा फीका कर देते हैं। पुरानी चीजों न रखें अगर आपके घर पर पुरानी चीजें पड़ी हो तो उनकी जगह पर आप समय के हिसाब से नई चीजें ला कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी घर की लूक बदल जाएगी।
The post घर को सजाते समय रखें इन बातों का ध्यान appeared first on News85.in.
from News85.in https://ift.tt/2KEA789
Social Plugin