वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ के गोला व्यापार एसोसिएशन (रजि0) के तत्वाधान में एक भव्य व्यापारी व तहसील प्रशासन समन्वय सम्मेलन का आयोजन लखीमपुर रोड स्थित एक बारात घर में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई , विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक अरविन्द गिरि , उप जिलाधिकारी अखिलेश यादव , जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ0 अमर सिंह वर्मा , पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह अजेय ,गोला व्यापार एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष विजय माहेश्वरी व सभा की अध्यक्षता कर रहे मातादीन वर्मा मंच पर मौजूद रहें। इन सभी अतिथियों का नगर कोषाध्यक्ष सुभाष मिश्रा समेत समिति के समस्त पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं एसोसियेशन के नगर महामंत्री राजेश आनन्द ’मिन्नी’ ने सभी अतिथियों का बैच लगाकर अभिनन्दन किया तथा नगर की युवा इकाई के द्वारा मंचासीन अतिथियों का शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिंथि शरद बाजपेयी भाजपा जि० अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि बड़े हर्ष की बात है कि गोला के इतने बड़े व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करने का प्रथम सौभाग्य प्राप्त हुआ, उन्होंने कहा व्यापारी अपनी शिकायतों को बिंदुवार बनाकर बताएं उनकी हर समस्याओं का निराकरण शासन व प्रशासन के द्वारा कराया जाएगा। व्यापारी नेता ओम प्रकाश गुप्ता ने समिति के गठन की रचना एवं कार्यकलापों से सभी व्यापारियों को अवगत कराया। सभा में सम्बोधन केशव अग्रवाल, शिवगोपाल गुप्ता, माता प्रसाद केडिया, महेश पटवारी, अतुल राजपूत, विश्वनाथ सिंह, हर्षित गुप्ताम, युवा नगर अध्यक्ष सचिन रस्तोगी, आदि ने सभा को सम्बोधित किया। मंच का संचालन विनोद कुमार स्वर्णकार एवं प्रवीण गुप्ता ने किया।
from New India Times https://ift.tt/2mPXVIZ
Social Plugin