दुबहड़(बलिया)। गंगा नदी में सोमवार के दिन नहाते समय मोहन छपरा निवासी रामजन्म साहनी के डूबने से हुई मौत के बाद मोहन छपरा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनीष पांडे गुड्डू ने उसके परिजनों के भरण पोषण के लिए सरकार से मुआवजे की मांग की है. उन्होंने बताया कि रामजन्म अपने परिवार का एकलौता कमाऊ सदस्य था. इसलिए इसके परिवार के भरण पोषण के लिए हर हाल में सरकारी मुआवजा मिलना चाहिए.
The post डूब कर मरे व्यक्ति के आश्रितों के लिए सरकारी सहयोग की मांग appeared first on बलिया LIVE.
from बलिया LIVE https://ift.tt/2LpSTSh
via IFTTT
Social Plugin