संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के बैनर तले रक्तदान शिविर, चार दर्जन से अधिक ने किया रक्तदान

बिल्थरारोड(बलिया)। नगर के डीएवी इंटर कालेज में रविवार को संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन बिल्थरारोड के बैनर तले रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने संत निरंकारी बिल्थरारोड मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद संग फीता काटकर किया. इस मौके पर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने कहा कि एक आदमी के रक्तदान से कई असहाय और जरूरतमंद लोगो की जिंदगियां बच जाती है. इससे बड़ा कोई पुनीत कार्य नही है. जिसके बाद बलिया के चिकित्सक डा. सुधीर श्रीवास्तव, काउंसलर अनूप शुक्ला, उमेश सिंह व सीयर सीएचसी अधीक्षक डा. जीपी चौधरी की मौजूदगी में अरुण गुप्ता, मनीष गुप्ता, शिवजी, राजेश गुप्ता आदि समेत करीब 50 लोगों ने ब्लड डोनेट किया. क्षेत्र में हो रहे बारिश के बावजूद रक्तदान करने वालों का ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया. रक्तदान शिविर में निरंकारी सेवादल इंचार्ज बेचू प्रसाद, बलिया संयोजक आरके सिंह, मुन्ना जी, सेवादल बहन प्रतिमा गुप्ता, कृष्णलता देवी, ललिता देवी, तारा देवी, राजमती देवी, द्रोपदी देवी, शारदा देवी, कुसुम देवी, मीना देवी, सुभावती देवी, खुश्बू, जया कुमारी, रीता, आरती व पूजा कुमारी आदि ने ब्लड डोनरों को आवश्यक डाइट उपलब्ध करवाया और पूरी व्यवस्था में लगे रहे. इस दौरान समाजसेवी अंजय राव, राममनोहर गांधी, अमित जायसवाल, आलोक गुप्ता, मृत्युंजय गुप्ता आदि मौजूद रहे.

The post संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के बैनर तले रक्तदान शिविर, चार दर्जन से अधिक ने किया रक्तदान appeared first on बलिया LIVE.



from बलिया LIVE https://ift.tt/2vct4dp
via IFTTT