नई दिल्ली, साल 1983 में विश्व कप जीतने वाली क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे मदन लाल को हराकर वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया है. नतीजे घोषित कर दिए गए जिसमें रजत शर्मा के पैनल ने वर्चस्व स्थापित करते हुए सभी 12 सीटें जीतीं. रजत शर्मा को जहां 1,531 वोट मिले, वहीं मदन लाल को 1,004 वोट से संतोष करना पड़ा. तीसरे उम्मीदवार वकील विकास सिंह को महज 232 वोट ही हासिल हो पाए.
कांग्रेस के कई विधायक हुए निलंबित,जानिए क्यों….
अखिलेश यादव ने उठाया यह कदम, हर कोई कर रहा तारीफ…..
बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना को चुनाव से बड़ा झटका लगा. उनकी पत्नी शशि को राकेश बंसल से उपाध्यक्ष पद का चुनाव हार गईं. राकेश डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष स्नेह बंसल के छोटे भाई हैं. राकेश ने शशि खन्ना को 278 वोट से शिकस्त दी. उन्हें 1,364 जबकि शशि को 1,086 वोट मिले. हार के साथ डीडीसीए में खन्ना के लिए अब रास्ते बंद हो सकते हैं जहां करीब तीन दशकों से उनका वर्चस्व रहा है. गौरतलब है कि रजत शर्मा और उनके पैनल की उम्मीदवारी को सत्तारूढ़ दल के एक बड़े नेता का समर्थन हासिल था और भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा भी उनका पुरजोर समर्थन कर रहे थे. बत्रा पूर्व में डीडीसीए के कोषाध्यक्ष रहे हैं.
आजम खां ने अखिलेश यादव को दिया ये बड़ा ऑफर…..
बसपा के इस वरिष्ठ नेता को पार्टी से किया निष्कासित
डीडीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम सार्वजनिक न करने की शर्त पर कहा , ‘शर्मा को एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री का समर्थन मिलने के बाद किसी दूसरे उम्मीदवार के चुनाव जीतने की कोई संभावना ही नहीं थी. हां, यह उम्मीद नहीं थी कि एक पैनल सभी सीटें जीत जाएगा. यह अच्छा होगा कि शर्मा पूरी तरह मुक्त होकर डीडीसीए का संचालन करेंगे.’दूसरे उल्लेखनीय विजयी उम्मीदवारों में खेल समिति के पूर्व अध्यक्ष विनोद तिहाड़ा (1,374 वोट) शामिल हैं जिन्होंने सचिव पद के चुनाव में करीबी प्रतिद्वंद्वी मंजीत सिंह (998) को 376 वोटों से हराया. चुनाव जीतने वाले अन्य उम्मीदवारों में राजन मनचंदा (संयुक्त सचिव), ओमप्रकाश शर्मा (कोषाध्यक्ष), संजय भारद्वाज (निदेशक) शामिल हैं, वहीं रेणु खन्ना महिला निदेशक बनी हैं.
अजब-गजब : मुलायम सिंह यादव का भाषण बना , योगी सरकार का शासनादेश
मायावती का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, काले धन को लेकर कही ये बड़ी बात
डिंपल यादव के फैंस ने इस खास अंदाज में दी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई….
शिवपाल यादव ने बताया BJP को रोकने का फॉर्मूला…
शिवपाल यादव ने मुलायम सिंह के लिए कही ये बड़ी बात…
महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिये एक और आफत, आज से महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर
अब ट्रेनों को लेकर चलेगी गोरखपुर की जागृति
एक और दलित की पीट-पीटकर हत्या
कल मनाएंगे अखिलेश यादव अपना जन्मदिन,जानिए क्या है कार्यक्रम….
IAS ने किया ‘लुंगी डांस’,देखे वीडियो…..
शिवपाल सिंह के बेटे ने अखिलेश यादव को लेकर दिया चौकाने वाला बयान….
अन्य पिछड़ा वर्ग को 28 साल बाद भी संवैधानिक दर्जा नहीं-रामदास अठावले
The post रजत शर्मा को मिली चुनाव में बड़ी जीत, बने अध्यक्ष…. appeared first on News85.in.
from News85.in https://ift.tt/2Kuh2qc
नई दिल्ली, साल 1983 में विश्व कप जीतने वाली क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे मदन लाल को हराकर वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया है.
Social Plugin