BJP की महिला पार्षद गायब, पार्टी पदाधिकारी संदेह की जद में | MP NEWS

शुजालपुर। नगर पालिका के वार्ड नम्बर 12 से निर्वाचित भाजपा पार्षद एवं नपा की महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति शनिवार 7 जुलाई से अपने घर से लापता है। महिला पार्षद के पति ने शुजालपुर पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करते हुए भाजपा नगर मंडल के एक पदाधिकारी पर ले भागने की शंका जहीर की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्र. 12 की युवा महिला पार्षद एवं जिला भाजपा महिला मोर्चा की मंत्री मोनिका गोस्वामी के पति विष्णु गोस्वामी ने सोमवार को थाने पर अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि 7 जुलाई को जब वह वार्ड के काम से नगर पालिका गया तो अपनी पत्नी को घर पर छोड़कर गया था। जब वापस घर लौटा तो पत्नी घर पर नही थी। 

भाजपा की महिला पार्षद के पति ने उसकी पत्नी के लापता होने में शुजालपुर नगर भाजपा मंडल के एक पदाधिकारी के शामिल होने की शंका पुलिस के सामने जहीर की। मीडिया को पुलिस ने उस भाजपा पदाधिकारी का नाम बताने से इंकार कर दिया।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2L4DDpr