BHOPAL: गैंगरेप से बचने युवती ने सारी रात पार्क में गुजारी | mp news

भोपाल। बैरसिया बस स्टैंड का पता बताने के बहाने एक सिक्युरिटी गार्ड ने ऑटो चालक के साथ मिलकर एक युवती को झांसे में ले लिया। इसके बाद रात होने का बहाना बनाकर एक कमरे में ले गए। रात में वे उससे अश्लील बातें करने लगें। युवती वहां से भाग निकली। उसने रात एक पार्क में काटी और रविवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी। घटना जहांगीराबाद इलाके में हुई।

जहांगीराबाद पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय युवती मंडीदीप में रहती है। शनिवार को वह अपनी सहेली से मिलने बैरसिया जाने के लिए बस से भोपाल आई थी। शाम को वह बस से भारत टॉकीज स्थित बस स्टाप पर उतरी। वहां उसके सिक्युरिटी गार्ड की वर्दी पहने एक शख्स से बैरसिया जाने के लिए बस स्टेंड जाने का पता पूछा। गार्ड ने कहा कि वह भी बैरसिया का है और बैरसिया जा रहा है। इस दौरान गार्ड के पहचान का एक ऑटो वाला आ गया।

दोनों ऑटो में बैठक बैरसिया रोड स्थित बस स्टेंड पहुंच गए। वहां पहुंचने पर गार्ड ने युवती से कहा कि शाम हो गई है, अब बैरसिया जाने के लिए बस नहीं मिलेगी, तुम हमारे घर चलो सुबह बैरसिया चली जाना। उसकी बात मानकर युवती गार्ड के साथ उसी ऑटो में बैठ गई। गार्ड उसे लेकर जहांगीराबाद स्थित पुलिस लाइन के सामने स्थित एक तीन मंजिल मकान के कमरे में ले आया। वहां गार्ड और ऑटो चालक ने युवती से अश्लील बातें करते हुए छेड़छाड़ करना शुरु कर दी। लड़की उनकी साजिश समझ गई और चुपके से बातें बनाकर कमरे से बाहर निकल आई। 

युवती ने पुलिस को बताया कि रात उसने किसी तरह पार्क में गुजारी। इसके बाद रविवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। युवती ने बताया कि गार्ड खुद का नाम हरिसिंह बता रहा था, जबकि ऑटो चालक को रफीक के नाम से बुला रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2LmwjWz