भोपाल। ओल्ड सुभाष नगर में पीड़िता के घर उसका परिचित युवक एक रात रुकने के लिए आया और रेप करके चला गया। दरअसल, युवक और युवती की माताएं आपस में सहेलियां हैं। दोनों के बीच काफी अच्छे संबंध है। युवक ने इसी का फायदा उठाया। जिस समय यह घटना हुई युवती घर पर अकेली थी। उसकी मां बाहर गईं थीं और युवक ने इसी बात का फायदा उठाया। युवती ने सुबह अपनी मां के आने पर पुलिस थाने जाकर आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया।
घटना ओल्ड सुभाष नगर क्षेत्र की है। यहां रहने वाली 27 वर्षीय युवती एनिमेशन का कोर्स कर रही है। महिला थाना पुलिस के अनुसार छात्रा ने बताया कि शनिवार को घर पर उसकी मां और परिजन नहीं थे। शाम को उसका परिचित रोहित रघुवंशी घर आ गया। उसकी मां और मेरी मां एक ही गांव की होने के कारण सहेलियां हैं। इसी कारण उसका घर आना-जाना था।
छात्रा ने आरोप लगाए कि रोहित ने रात को उससे ज्यादती की। उसके मना करने पर रोहित ने उस पर दबाव बनाया था। सुबह वह मां के आने के पहले घर से चला गया। मां के आने पर उसने उन्हें सबकुछ बता दिया। पुलिस ने आरोपी पर ज्यादती और धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2NjCOKk

Social Plugin