ग्वालियर। मध्यप्रदेश में भाजपा को सत्ता में रहते हुए 15 साल पूरे हो गए लेकिन मुर्दाबाद के नारे उनकी रंगों में इस कदर बसे हुए हैं कि बिना किसी प्रयास के अपने आप निकली जाते हैं जबकि जिंदाबाद के लिए भाजपाईयों को ध्यान लगाना पड़ता है। भिंड में कुछ ऐसा ही हुआ। जैसे ही सीएम शिवराज सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा ने भिंड की सीमा में प्रवेश किया, गगनभेदी नारा गूंजा 'शिवराज सिंह... मुर्दाबाद' यह सुनकर सीएम शिवराज सिंह भी सन्न रह गए क्योंकि नारे लगाने वाले भाजपा के कार्यकर्ता थे और उनके हाथों में स्वागत की मालाएं भी थीं।
दरअसल हुआ यूं कि सीएम शिवराज सिंह चौहान जन आशीर्वाद यात्रा लेकर दतिया जिले से भिंड की सीमा में प्रवेश कर रहे थे। तभी रतनपुरा गांव मे सीएम का काफिला पहुंचा। यहां पहले से ही बीजेपी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सीएम के स्वागत के लिए मौजूद थे। सीएम के आते ही नेताओं ने गर्मजोशी के साथ बोला शिवराज सिंह..., लेकिन कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद की जगह मुर्दाबाद का नारा लगा दिया।
मुर्दाबाद का नारा सुनकर एक पल के लिए तो सभी हैरत मे पड़ गए। मौके की नजाकत को देखते हुए पार्टी के पदाधिकारियों ने स्थिती को संभाला और तुरंत जिंदाबाद के नारे लगाना शुरु कर दिए। अब बताया जा रहा है कि मुर्दाबाद के नारे लगाने वाले कार्यकर्ता पार्टी से असंतुष्ट चल रहे हैं। इस वजह से ये नारा लगाया गया। हालांकि मुर्दाबाद वाले नारे को लेकर अभी तक किसी का कोई बयान नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर शिवराज सिंह मुर्दाबाद का ये नारे वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
आखिर मन की बात जुबां पर आ ही गयी,लग गये शिवराज सिंह मुर्दाबाद के नारे, लहार में हुआ मुर्दाबाद के नारों के साथ स्वागत....... pic.twitter.com/gRCRlryUPR— Naresh Vishwakarma (@NareshV41214061) July 28, 2018
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2Lsoq5X

Social Plugin