
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी संजू इस वर्ष की सर्वाधिक बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार थी। संजय दत्त की बायोपिक पर बनी संजू में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया है। संजू को दुनिया भर के 5300 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया। भारत में जहां फिल्म 4000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गयाए वहीं विदेशों में फिल्म को 1300 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया।
संजू को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। बड़े शहरों के अलावा छोटे शहरों में भी संजू को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म इंडियन बॉक्स.ऑफिस के साथ.साथ वर्ल्ड.वाइड भी शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर कहा कि फिल्म संजू ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में 500 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार गई है। फिल्म ने भारत में 378 करोड़ ग्रास जबकि ओवरसीज में 122 करोड़ की कमाई की है। इस तरह संजू ओवरसीज मिलाकर ग्रास 500 करोड़ की शानदार कमाई कर चुकी है।
The post रणबीर कपूर का धमाकेदार रिकॉर्ड, ‘संजू’ की कमाई 500 करोड़ के पार appeared first on News85.in.
from News85.in https://ift.tt/2zIzOFd
Social Plugin