अबरार अहमद खान, भोपाल/नई दिल्ली, NIT; 
अभ्यर्थी प्रथम चरण के प्रवेश के समय और द्वितीय चरण की काउंसलिंग के समय बेहतर विकल्प का लाभ (upgraduation option) ले सकते हैं। केवल एक बार संशोधन करने के लिये अभ्यर्थी के ‘candidate login profile’ पर ‘edit upgradation’ का लिंक दिया जा रहा हैं। यह सुविधा 16 जुलाई से शाम 5 बजे से 21 जुलाई शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी। ऐसे अभ्यर्थी, जो अपने द्वारा प्रथम चरण में प्रवेश के लिये दिये गये बेहतर विकल्प का लाभ (upgraduation option) लेने में कोई संशोधन नहीं करना चाहते है, तो उनके प्रथम चरण के प्रवेश के समय दिये गये बेहतर विकल्प को (upgraduation option) ही द्वितीय चरण की काउंसलिंग के लिये मान्य माना जाएगा।
काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया जानकारी वेबसाइट https://ift.tt/1mKIxDT और निर्धारित पोर्टल https://ift.tt/2NWMw6q पर उपलब्ध है। संचालक, चिकित्सा शिक्षा ने बताया है कि अभ्यर्थी काउंसलिंग से संबंधित सूचना के लिये संचालनालय की वेबसाइट और एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल के सम्पर्क में रहें।
from New India Times https://ift.tt/2Nkbuvi
Social Plugin