भोपाल। मध्यप्रदेश सहित छत्तीसगढ़, राजस्थान एवं मिजोरम में विधानसभा चुनाव का माहौल बन चुका है। पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह सहित राहुल गांधी के दौरे भी शुरू हो गए हैं। राज्यों में दावेदारों के जनसंपर्क तक शुरू हो चुके हैं। अब बस इंतजार है तो निर्वाचन आयोग द्वारा किए जाने वाले चुनाव के ऐलान का। खबर आ रही है कि भारत निर्वाचन आयोग 05 अक्टूबर को चुनाव का ऐलान कर सकता है। हालांकि अभी यह नहीं तय किया जा सका है कि प्रदेश में होने वाला विधानसभा चुनाव कितने चरणों में होगा।
नवम्बर में होगी वोटिंग, दिसम्बर में नतीजे
सूत्रों की मानें तो नवम्बर के आखिर तक चारों राज्यों के चुनाव अलग-अलग चरणों में संपन्न कराये जा सकते हैं। जबकि दिसंबर की शुरूआत में ही चुनाव परिणाम डिक्लेयर कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के साथ ही राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में नई विधानसभा का गठन सात जनवरी तक होना है।
वन नेशन-वन इलेक्शन का प्लान रद्द
बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग चारों राज्यों में चुनाव की रूपरेखा पहले ही तैयार कर चुका था। लेकिन, वन नेशन-वन इलेक्शन की चर्चाएं शुरू होने के बाद चुनाव आयोग इस बात की संभावनाएं तलाश रहा था कि लोकसभा इलेक्शन विधानसभा चुनावों के साथ ही हो जाएं। हालांकि अब इलेक्शन कमीशन ने इस तरह की सभी कवायदों को ठंडे बस्ते में डालकर चारों राज्यों में विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज कर दी है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2zIGlzN

Social Plugin