नई दिल्ली। महाराष्ट्र में शनिवार सुबह रायगढ़ और सतारा जिले की सीमा पर एक कॉलेज बस अचानक खाई में गिर गई। इस बस में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई। सिर्फ 1 व्यक्ति जिंदा बचा जिसने इस हादसे की सूचना लोगों को दी। फिलहाल 23 मौतों की सूचना आ रही है। हादसा क्यों हुआ इसका खुलासा नहीं हो पाया है। खाई करीब 500 फीट गहरी है और शवों को रेस्क्यू करने में काफी परेशानी आ रही है।
पिकनिक के लिए निकली थी बस
मिली जानकारी के अनुसार, दापोली एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से रायगढ़ के लिए रवाना हुई कॉलेज की यह बस 500 फीट गहरही खाई में गिरी है। कॉलेज की इस बस में बैठे छात्र महाबलेश्वर पिकनिक के लिए जा रहे थे, तभी रायगढ़ के पास बस खाई में गिर गई और 32 लोगों की मौत की खबर बताई जा रही है।
सिर्फ 1 व्यक्ति जिंदा बचा
बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक व्यक्ति बचा है, जिसने आस पास के लोगों को बुलाकर मदद मांगी और मौके पर राहत कार्य और एनडीआरएफ की टीमें भेजी गई। बताया जा रहा है कि खाई बहुत गहरी है और यात्रियों को निकालने के लिए पूरी ताकत लगाई जा रही है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2ve7CEL


Social Plugin