
1. एक चम्मच शहद हल्के गरम पानी में मिलाकर रात को सोने से थोड़ी देर पहले पीने से अगली सुबह पेट साफ हो जाता है।
2. जल्दी पेट साफ करने के घरेलू नुस्खे में अरंडी का तेल काफी कारगर है। रात को सोने से पूर्व थोड़ा कैस्टर आयल एक गिलास हल्के गरम दूध में मिलाकर लेने से अगली सुबह पेट आसानी से साफ हो जाएगा।
3. नींबू का रस, एक चम्मच शहद और थोड़ा नमक 1 गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से भी पेट साफ होता है। पेट साफ करने के लिए इस होम रेमेडी को सुबह खाली पेट करे।
4. पेट साफ कैसे रखें, कब्ज से बचने के लिए ऐसी चीजें अधिक खाये जिनमें फाइबर की मात्रा जादा हो जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, फल और सलाद। पपीता अमरूद खाने से भी पेट साफ रखने में मदद मिलती है। पत्तागोभी का जूस और पालक का जूस भी अच्छे पेट साफ करने के तरीके है।
5. नारियल पानी भी पेट साफ करने में मददगार है। प्रतिदिन नारियल पानी सुबह खाली पेट पीने से बहुत फायदा मिलता है।
6. रात को अलसी के बीज एक गिलास हल्के गरम दूध के साथ सेवन करने से पेट साफ होने में मदद मिलती है।
7. पेट साफ रखने के लिए शरीर में अच्छे बैक्टेरिया होना जरुरी है। इसलिए दिन में एक से दो कप दही अपनी डाइट में शामिल करे।
8. रात को एक चम्मच मेथी एक गिलास पानी के साथ सेवन करने से अगली सुबह पेट साफ हो जाएगा।
9. पेट साफ करने के लिए आयुर्वेदिक उपचार में त्रिफला चूर्ण भी काफी असरदार है। पांच से छह ग्राम त्रिफला चूर्ण दो सौ ग्राम हल्के गरम दूध के साथ पिए।
10. बेकिंग सोडा भी कब्ज खोलने में असरदार है। 1/2 गिलास हल्के गुनगुने पानी में 1/2 से 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाये और सेवन करे।
The post पेट साफ करने के 10 रामबाण उपाय और घरेलू नुस्खे appeared first on News85.in.
from News85.in https://ift.tt/2vcXSdN
Social Plugin