मुख्यमंत्री ऋण समाधान योजना: 10 शाखा प्रबंधकों एवं 65 समिति प्रबंधकों को नोटिस | Tikamgarh News

टीकमगढ़। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित टीकमगढ़ श्री केके रायकवार ने बताया है कि जिले की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के कालातीत सदस्यों हेतु पूर्ण ब्याज माफी हेतु शाखा द्वारा मुख्यमंत्री ऋण समाधान योजना 6 अप्रैल 2018 से लागू की गई है। इसमें जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित टीकमगढ़ से संबंद्ध 87 प्राथमिक सहकारी समितियों के अभी तक 8738 कृषकों द्वारा 687.57 लाख रूपये मूलधन की वसूली तथा 740.44 लाख रूपये ब्याज का लाभ प्राप्त किया गया है।

बैंक महाप्रबंधक द्वारा 25 जुलाई 2018 को शाखा प्रबंधकों की बैठक में समितिवार वसूली की समीक्षा की गई। बैंक के जिन शाखा प्रबंधकों एवं समिति प्रबंधकों द्वारा इस योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरती जा रही है एवं कालातीत ऋणी सदस्यों से वसूली 10 प्रतिशत से कम है उन्हें नोटिस दिया गया है। 

31 जुलाई 2018 तक यदि उनके द्वारा 25 प्रतिशत से कम सदस्यों की वसूली की जाती है तो शाखा प्रबंधकों की दो वेतन वृद्धि रोकने व समिति प्रबंधकों के विरूद्ध प्रशासनिक कार्यवाही एवं सेवा समाप्ति की कार्यवाई अमल में लाई जायेगी। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2K13ZY6