जबलपुर। जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत पूरी सरकार जबलपुर में मौजूद थी तभी 2 बदमाश सरेशाम डॉक्टर के घर में घुसे। उन्होंने महिलाओं को बंधक बनाया और लूटपाट की। विरोध कर रहे डॉ. सैफतुल्लाह खान की हत्या की और बड़ी ही आसानी से डॉक्टर की बेटी की स्कूटी लेकर फरार हो गए। ये सबकुछ तब हुआ जब शहर में वीवीआईपी सिक्योरिटी थी। चप्पे चप्पे के चैकापाइंट तैनात थे। पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गईं थीं। घटना भंवरताल गार्डन के पास स्थित कृतिक अपार्टमेंट की है।मिली जानकारी के अनुसार डॉ. सैफतुल्लाह खान स्वास्थ्य विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर पदस्थ थे। डॉ. खान की देर शाम दो युवकों ने घर में घुस कर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक दोनों युवकों ने घर में घुसकर महिलाओं को एक कमरे में बंद कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान चिकित्सक खान ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद लूटेरों ने उनके साथ लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
पिता को खून से सना देख बेटी ने शोर मचाया। स्थानीय लोगों ने घर के पीछे से अंदर जाने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना के बाद पुलिस ने डॉग स्क्वाइड के साथ घर की छानबीन की। पुलिस अपार्टमेंट और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, जिनमें दो युवक नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
BHOPAL SAMACHAR | HINDI NEWS का
MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए
प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar https://ift.tt/2y8XUbm
Social Plugin