
पाकिस्तान और चीन के साथ सीमा साझा करने वाले इस क्षेत्र में मोदी की यह दूसरी यात्रा है। श्रीनगर से 450 किलोमीटर उत्तर में स्थित लेह में मोदी इससे पहले 12 अगस्त 2014 को आए थे और तब उन्होंने एक जल विद्युत परियोजना का शुभारंभ किया था।
हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री सड़क पर रुके और उन्होंने स्वागत के लिए आए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने ट्वीट कर कहा , ‘‘ मैं गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए लेह के शानदार लोगों का आभार जताता हूं। मैं यहां आकर खुश हूं। मोदी लद्दाखी आध्यात्मिक नेता 19 वें कुशक बाकुला रिनपोचे की 100 वीं जयंती के समापन समारोह में भाग लेंगे।
The post PM मोदी एक दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंचे, लेहवासियों को कहा धन्यवाद appeared first on News85.in.
from News85.in https://ift.tt/2IXLffw
Social Plugin