मुंबई। एक्ट्रेस सोनम कपूर 8 मई को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी के बधंन में बंध गई थी। इनकी शादी से जुड़ी हर छोटी बड़ी ख़बरे मीडिया में छाई रही थी। ऐसे में अब एक बार सोनम सुर्खियों में आ गई है। जिसकी वजह उनका मंगलसूत्र है। सोनम का मंगलसूत्र शुरूआत से ही सुर्खियों में रहा है। उन्होंने अपने इस मंगलसूत्र को खुद डिजाइन किया था। जिसमें उन्होंने अपने और पति आनंद की राशी के सिंबल्स बनवाए थे।
ऐसा में अब एक बार फिर सोनम का मंगल सूत्र सुर्खियों में गया है। सोनम ने अपना ये मंगलसूत्र गले में पहनने की जगह हाथ पहना है। जिसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। कई फैंस ने इसे काफी पसंद भी किया है।
सोनम को अब इस नए अंदाज के लिए फैशनीस्टा कहा जा रहा है। सोनम ने अपने मंगलसूत्र को अलग तरह से कैरी किया हुआ है। जिसकी फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए की है।
from Bhopal Samachar https://ift.tt/2ItTUqK



Social Plugin