रेवती (बलिया)। थाना अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड नं. 6 निवासी एक महिला ठगी की शिकार हो गई.
बाईक सवार दो ठगों ने एक प्रधानाध्यापक की पत्नी से सफाई करने के नाम डेढ लाख के गहने लेकर चंपत हो गये.
शुक्रवार को दिन मे वार्ड नं छ: निवासी प्रधानाध्यापक अब्दुल रहीम की पत्नी अपनी पुत्री के साथ घर के बाहर दरवाजे पर बैठी गपशप कर रही थी. इसी बीच एक बाईक पर सवार दो युवक थोड़ी दूर बाईक खड़ी कर प्रधानाध्यापक की पत्नी के पास आये तथा बताया कि हम लोग गहनों की सफाई करते हैं. चांदी का पायल हो तो दीजिये. पहले ठग युवको ने बिना पैसा के चांदी का पायल साफ कर दे दिया. फिर बोले कि सोने का गहना हो तो लाइये. मुफ्त सफाई के नाम पर उनकी पत्नी ने सोने की दो चैन, सोने का एक टीका, अपनी पुत्रवधु व पुत्री का कान का एक जोड़ी झाला, तीन जोड़ी बाली, दो नथिया दे दिया. ठग युवकों ने गहना में लाईट चमक लाने के लिए थोड़ा गर्म पानी मांगा. एक ठग कटोरे मे रखे गहने को लेकर रसोईघर घर तक आ गया और बोला कि गर्म करने के दस मिनट बाद गहना निकालना है. कहकर बाहर आ गया तथा दोनो बाईक पर बैठकर चंपत हो गये. पत्नी ने जब कटोरी मे हाथ डाला तो सभी गहने गायब थे. पुत्री तुरंत बाहर आकर इधर उधर तलाशने के बाद शोर मचाया. तब तक लगभग डेढ लाख का गहना लेकर ठग युवक गायब हो चुके थे. इन्हीं बाईक सवार ठग युवको द्वारा एक महिने पूर्व कस्बे के ही वार्ड नं नौ निवासी धन जी गुप्ता की पत्नी को भी एक लाख के गहनों का चूना लगाकर फरार हो गए थे. बाईक सवार ठगों द्वारा दिन दहाड़े इस तरह की घटना को अंजाम दिये जाने से महिलाओ मे काफी दहशत व्याप्त है. एक महीने के भीतर पुनः दूसरी बार हुई इस घटना से कस्बे के लोग दहशत में है. इधर कुछ लोग यह कह रहे है कि प्रधानाध्यापक की पत्नी को भी जब ठग मूर्ख बनाकर उनके गहने ठग लिए तो आम लोगों की बात कौन करे.
The post झांसा: सफाई करने के नाम पर डेढ लाख रुपए का गहना लेकर ठग फरार appeared first on बलिया LIVE.
from बलिया LIVE https://ift.tt/2ItIu6u
via IFTTT
Social Plugin