सलमान खान ने खुद ल‍िखे हैं इस गाने के बोल…..

मुंबई ,  हिन्दी फिल्म अभिनेता सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘ रेस 3’ के लिए गीतकार बन गये।  ‘रेस 3’ के लिए 52 वर्षीय अभिनेता ने ‘ सेल्फिश ’ गीत लिखा है । आतिफ असलम एवं लूलिया वंतूर ने यह गीत गाया है। बॉलीवुड में लूलिया का गाया यह पहला गीत है।

‘ रेस 3’ फिल्म में सलमान खान , बॉबी देओल , जैकलीन फर्नांडीस और डेजी शाह नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स और रमेश तौरानी ने टिप्स फिल्म्स के बैनर तले किया है। रेमो डी – सूजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 15 जून को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी।

The post सलमान खान ने खुद ल‍िखे हैं इस गाने के बोल….. appeared first on News85.in.



from News85.in https://ift.tt/2x8rayD