बलिया। ज़िले में दलहन व तिलहन की फसल का उचित मूल्य किसानों को मिले, इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर बैरिया क्षेत्र में चना व मसूर का एक और क्रय केंद्र खोल दिया गया है. इससे पहले नरहीं क्षेत्र के दौलतपुर में पहले से ही एक केंद्र संचालित है. पीसीएफ मैनेजर अरुण कुमार ने बताया कि साधन सहकारी समिति द्वारा बैरिया में चना व मसूर की फसल खरीदी जाएगी. चना का समर्थन मूल्य 4 हजार 400 रुपए प्रति कुंतल व मसूर का समर्थन मूल्य 4 हजार 250 रुपए प्रति कुंतल है. किसानों को अब औने-पौने दाम में अपनी चना-मसूर की फसल बेचने से राहत मिलेगी. यह भी बताया कि साधन सहकारी समिति बैरिया क्रय केंद्र पर अवध बिहारी सिंह प्रभारी हैं, जिनका मोबाइल नंबर 96162 24673 है.
The post चना-मसूर के लिए खुला एक और क्रय केंद्र appeared first on बलिया LIVE.
from बलिया LIVE https://ift.tt/2KAXQm7
via IFTTT
Social Plugin