
अहमदाबाद पुलिस अधीक्षक आर वी असारी ने कहा, ‘‘ ट्रक में 25 श्रमिक सवार थे। वाहन तड़के पलट गया और 19 श्रमिकों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मरने वालों में 12 महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं। दुर्घटनास्थल पर ही 18 लोगों की मौत हो गई थी और एक की मौत अस्पताल में हुई।
अधिकारी ने बताया कि छह घायल लोगों को एक निकटतम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। असारी ने कहा, ‘‘ ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रक चालक वाहन से अपना संतुलन खो बैठा था। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। घटना की जांच चल रही है।
The post गुजरात के भावनगर में सीमेंट से लदा ट्रक पलटा, 19 लोगों की मौत, 7 घायल appeared first on News85.in.
from News85.in https://ift.tt/2LdqcE4
Social Plugin