सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए 'डेटा सुनामी' नाम का नया ऑफर पेश किया है। इस पैक की कीमत 100 रुपये से भी कम है और इसमें यूजर्स को 1 जीबी से भी ज्यादा डेटा प्रतिदिन मिलेगा। कंपनी ने इस प्लान को 17 मई को मनाए गए 'वर्ल्ड टेलिकॉम डे' के अवसर पर पेश किया है।
यह है BSNL के डेटा सुनामी प्लान की पूरी डीटेल
प्लान के तहत बीएसएनएल यूजर्स को 98 रुपये देने होंगे।
यूजर को 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन दिया जाएगा।
इस प्लान की वैधता 28 दिन की होगी।
इसका फायदा सिर्फ बीएसएनएल के प्रीपेड ग्राहकों को ही मिल पाएगा।
यह प्लान 17 मई से ही सभी सर्कल्स में उपलब्ध होगा।
इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलेगी।
कॉलिंग के लिए उन्हें अलग से कोई पैक डलवाना होगा।
माना जा रहा है कि कंपनी का यह प्लान जियो को टक्कर देने के लिए है। जियो भी अपने ग्राहकों को 98 रुपये के प्लान की सुविधा देती है, जिसमें 28 दिन के लिए कुल 2 जीबी डेटा मिलता है। हालांकि इसमें मुफ्त वॉइस कॉलिंग भी मिलती है।
from Bhopal Samachar https://ift.tt/2ItWLA6

Social Plugin